पुलिस ने वांछित मोबाइल चोर को धर दबोचा 

Share
भदोही। थाना दुर्गागंज पुलिस ने चोरी की घटना के एक वांछित अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।‌ जिसके कब्जे से 6 चोरी के मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने जेल भेज दिया गया।आवेदक राकेश पुत्र लालमनी बनवासी, निवासी ग्राम हरदुआ द्वारा स्थानीय थाना की पुलिस को तहरीर दी गई थी कि बीते 27 जुलाई की रात को वह अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान गांव के धर्मेंद्र गौतम पुत्र सभाजीत निवासी हरदुआ अपने एक अन्य साथी के साथ उसका मोबाइल चोरी कर ले गया। बाद में जानकारी हुई कि अभियुक्तों ने गांव की मंजू देवी पत्नी लालता, भोलानाथ पुत्र रामतवंकर, अर्जुन पुत्र लालता व राकेश पुत्र लालमनी का भी मोबाइल फोन चोरी किया था।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दुर्गागंज पर पुलिस द्वारा धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई। आज थाना दुर्गागंज पुलिस टीम ने उक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त धर्मेंद्र गौतम को मुखबिर की सटीक सूचना पर वरुणापुल के पास मानीडीह की तरफ से आते समय घेराबंदी करके गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथी शुभम उर्फ मिथुन निवासी ग्राम मीरगंज, जौनपुर के साथ मिलकर वाराणसी, जौनपुर और भदोही के विभिन्न क्षेत्रों में राहगीरों एवं सोए हुए लोगों का मोबाइल चोरी करता था। बरामद मोबाइलों को वह जंघई रेलवे स्टेशन के पास बेचने जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *