भदोही। कांवड़ यात्रा को जनपद में सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को लाला नगर टोल प्लाजा पर क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा द्वारा कांवड़ यात्रा ड्यूटी में लगी विभिन्न पीआरवी (यूपी-112) वाहनों पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारी गणों की ब्रीफिंग की गई।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/जिसमें कांवड़ मार्ग पर निरंतर गतिशीलता बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सहायता हेतु सदैव तत्पर रहने, त्वरित रिस्पांस टाइम सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित करते हुए पूरी संवेदनशीलता व मुस्तैदी के साथ कर्तव्यों का पालन करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।