बेखौफ चोरों ने एक ही मार्केट की 3 दुकानों के शटर उखाड़े

Share

बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के तकिया चौराहे पर शुक्रवार तड़के बेखौफ बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने पुलिस गश्त को ठेंगा दिखाते हुए एक ही मार्केट की तीन दुकानों को अपना निशाना बनाया और लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, वारदात शुक्रवार की भोर चार बजे की है। शातिर चोरों ने पूरी प्लानिंग के साथ तकिया-चौराहा की तीन दुकानों के शटर तोड़ दिए। बदमाश दुकानों में रखे कीमती मोबाइल फोन, भारी नकदी और अन्य कीमती सामान समेटकर फूचक्कर हो गए।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/जाँच में पुलिस को पता चला कि बदमाश इतने शातिर थे कि उन्होंने अपनी पहचान छुपाने और साक्ष्य मिटाने के लिए दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को बेरहमी से तोड़ दिया। सुबह जब खाद दुकान के संचालक दीपू अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो टूटा शटर देखकर उनके होश उड़ गए। पास की मोबाइल शॉप का भी यही हाल था। उन्होंने तुरंत दुकान मालिकों और जैदपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी व गश्त की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मौके पर पहुंची जैदपुर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। फिलहाल पुलिस आस-पास के अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। वही व्यापारियों का मानना है कि पुलिस को क्षेत्रीय गश्त बढ़ानी चाहिए, जिससे चोरो के हौसले पस्त हो सके और ऐसी वारदातो पर अंकुश लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *