नगर में हुआ शिव महापुराण का शुभारम्भ

Share

गंगोह। नगर में शिव महापुराण का शुभारंभ हो गया है। इससे पूर्व नगर के प्रमुख मार्ग से मंगल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के समापन पर कलशों को व्यास पीठ पर स्थापित कर दिया गया। जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मोहल्ला महलतला के गीता भवन चलती देवी मंदिर से किया गया। पूजा अर्चना के बाद बैंड व ढोल नंगाड़ों के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कथा स्थल पर सबसे पहले ध्वज पूजन किया गया। इसके बाद मंगल कलश यात्रा आरंभ हुई जिसमें ध्वज के पीछे महिलाएं मंगल कलश उठाए चल रही थी। सबसे अंत में श्रद्धालु पूरे रास्ते शिव महा पुराण को नंगे पांव सिर पर उठाए रहे। मंगल कलश यात्रा यहां से आरंभ होकर पूर्व निर्धारित मार्गो से होती हुई वापिस गीता भवन पर समाप्त हुई।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/…………….मंगल कलश यात्रा का रास्ते में कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा का संचालन आयोजन समिति ने किया। कथा स्थल पर शिव महा पुराण को व्यास गद्दी पर स्थापित कर दिया गया। कथा आयोजक संस्था ने सभी का आभार व्यक्त किया। कथा का समापन 26 अगस्त को यज्ञ व भंडारे के साथ होगा। पं. अवनीश वशिष्ठ महाराज शिव महा पुराण पर प्रवचन देंगे। सचिन गर्ग, विवेक, राकेश गोयल, अतुल गोयल, अंकुर, सुधा शर्मा, मंजू शर्मा, रीना, सविता, राधा, सरोज, सीता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *