सुल्तानपुर : जिले की लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-णसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के टायर फटने से एक टूरिस्ट क्रूजर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक समेत 14 यात्री घायल हो गए। चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर अफरातफरी का माहौल रहा।एएसपी बृज नारायन सिंह ने बताया कि वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट क्रूजर सुबह करीब पांच बजे मदनपुर पनियार गांव के पास पहुंची थी।इसी दौरान वाहन का अगला टायर अचानक फट गया। चालक संतुलन नहीं बना सका और तेज रफ्तार क्रूजर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम, 108 एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ भेजा गया।प्राथमिक उपचार के बाद मध्य प्रदेश के सिवनी जनपद के मोहगांव निवासी पुदधूलाल (65), बलराम, कल्लू और बतीसिया को गंभीर चोटों के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों में गराम, नुखिया बाई, लखन मसकोले, बाती झरिया, रजनी, सकुन, कुटुलाल, दिव्या झारिया तथा चालक साहिद पुत्र असलम निवासी लोहता (वाराणसी) शामिल हैं।अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर, नायब तहसीलदार और लंभुआ कोतवाली प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त क्रूजर को रास्ते से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु की है।