श्रावण मेला और शिवरात्रि पर गाजीपुर में ट्रैफिक का बड़ा प्लान, 2 अगस्त से कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

Share

गाजीपुर। श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और श्रावण शिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए गाजीपुर पुलिस ने व्यापक यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक चलने वाले श्रावण मेला के दौरान प्रत्येक रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार शाम 6 बजे तक विशेष डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी। यह व्यवस्था 2-3 अगस्त, 9-10 अगस्त, 16-17 अगस्त तथा 23-24 अगस्त को लागू रहेगी। वहीं श्रावण मास का मुख्य पर्व श्रावण शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 को होने के कारण उस दिन भी विशेष यातायात प्रबंधन लागू रहेगा।पुलिस प्रशासन के अनुसार शहर में कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, जबकि हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। भूतहियाटाड़ (सैनिक चौराहा) से वाहन केवल लंका तिराहे तक जा सकेंगे। रौजा तिराहे से किसी भी प्रकार के भारी और मध्यम वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मुहम्मदाबाद, मऊ, आजमगढ़, वाराणसी और जौनपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाकर पहले ही डायवर्ट किया जाएगा।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/रोडवेज बसों के संचालन के लिए भी अलग रूट तय किया गया है। गाजीपुर डिपो से चलने वाली बसें स्टेशन मार्ग, फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग, बद्रीचंद्र पोखरा और मिरनपुर शक्का होकर हाईवे पर जाएंगी, जबकि वाराणसी की ओर से आने वाली बसें भी परिवर्तित मार्ग से गाजीपुर डिपो पहुंचेंगी। लंका प्राइवेट बस स्टैंड की बसों का संचालन भी परिवर्तित मार्ग से होगा।हमीद सेतु पर केवल हल्के वाहनों को अनुमति रहेगी, जबकि भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। मऊ, आजमगढ़, चिरैयाकोट, सैदपुर, औड़िहार, मटेहूं, जंगीपुर, बिरनो और अन्य प्रमुख मार्गों पर भी बैरियर लगाकर यातायात नियंत्रित किया जाएगा। कई स्थानों पर सड़क की एक लेन बंद रखी जाएगी ताकि कांवड़ यात्रा निर्बाध रूप से संचालित हो सके।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन अवधि के दौरान एम्बुलेंस, मरीज वाहन, स्कूल वाहन और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को प्रतिबंध से मुक्त रखा जाएगा। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर क्रेन की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की यातायात बाधा को तत्काल दूर किया जा सके।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि श्रावण मेला और कांवड़ यात्रा के दौरान जारी डायवर्जन योजना का पालन करें तथा यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित वैकल्पिक मार्गों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, जिससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *