26 वर्ष की सेवाओं के बाद एलएचवी रीता देवी को भावभीनी विदाई

Share
स्योहारा (बिजनौर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा के अंतर्गत बुढ़नपुर उपकेंद्र पर तैनात एलएचवी श्रीमती रीता देवी के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सीएचसी अधीक्षक डॉ. बी.के. स्नेही सहित चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं परिजनों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।सीएचसी अधीक्षक डॉ. बी.के. स्नेही ने कहा कि श्रीमती रीता देवी ने अपने 26 वर्ष 3 माह के सेवाकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने अप्रैल 2000 में बुलंदशहर में एएनएम के पद पर सेवा शुरू की, जहां चार वर्ष तक कार्य किया। इसके बाद चार वर्ष अमरोहा में सेवाएं देने के उपरांत वर्ष 2005 में जनपद बिजनौर के स्योहारा ब्लॉक स्थित बुढ़नपुर उपकेंद्र पर नियुक्त हुईं। वर्ष 2025 में उन्हें एलएचवी पद पर पदोन्नति मिली और सेवानिवृत्ति तक उन्होंने अपनी सेवाएं जारी रखीं।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। उनका अनुभव, अनुशासन और कार्यशैली विभाग के कर्मचारियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।समारोह में उपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने भी उनके साथ बिताए अनुभव साझा करते हुए उनके मिलनसार व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा और सहयोगी स्वभाव की प्रशंसा की। सभी ने कहा कि उनके सेवानिवृत्त होने से विभाग को उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/
इस अवसर पर श्रीमती रीता देवी को सोने का लॉकेट, शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। भावुक माहौल में सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में दोपहर बाद स्योहारा स्थित जीवनसाथी बैंक्वेट हॉल में श्रीमती रीता देवी की ओर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिजनों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का टिफिन एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में डॉ. प्रमोद देशवाल, डॉ. खालिद अख्तर, डॉ. प्रणव, डॉ. राकेश, डॉ. अनमोल अरोड़ा, हेल्थ सुपरवाइजर राजेश कुमार एवं वीर सिंह, एनएमए शीशराम, एचईओ कोमल सिंह, एआरओ आलोक कुमार, फार्मासिस्ट प्रदीप रावत, योगेश कुमार, हरीश कुमार, एएनएम दुशाला, माधुरी, सरिता, सुमन, मुकेश, गीता, गायत्री, प्रीति, उमा देवी, लैब टेक्नीशियन स्नेहलता, राहुल, रियाज, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर मोहम्मद मुस्तकीम, बीपीएम शालिनी बिश्नोई, डीईओ राशि, अनम, मोनू भाई, प्रो. सुभाष कुमार, सभासद सुभद्रा देवी सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *