एबीसी सेंटर को भूमि चिन्हांकन में लाएं तेजी: जिलाधिकारी

Share

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, वंदन योजना एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने भाग लिया।
बैठक में शासन के निर्देशानुसार एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि के शीघ्र चिन्हांकन पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना एवं 15वें वित्त आयोग के तहत नगरीय निकायों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों का परीक्षण किया गया।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/वंदन योजना के अंतर्गत चुर्क नगर पंचायत स्थित शीतला माता मंदिर में अवस्थापना सुविधाओं के विकास एवं सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए संबंधित अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने जनहित से जुड़े उपयुक्त प्रस्तावों को स्वीकृति देते हुए कहा कि जो प्रस्ताव योजना की गाइडलाइन के अनुरूप नहीं हैं, उनके स्थान पर नियमों के अनुसार नए जनोपयोगी प्रस्ताव दो दिनों के भीतर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं में ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, जिनसे नगरों की स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं में प्रभावी सुधार हो। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को उनका सीधा लाभ मिल सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी तथा संबंधित अवर अभियंता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *