एकल अभियान की मासिक बैठक में गांव-गांव शिक्षा पहुंचाने पर दिया गया जोर

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। विकासखंड म्योरपुर की ग्राम पंचायत रासपहरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को एकल अभियान भारत लोक शिक्षा परिषद की मासिक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, भाग विंध्याचल, अंचल रेणुकूट के संच गोविंदपुर के तत्वावधान में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अनिल कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदन के साथ किया गया।संच प्रशिक्षक अनिल कुमार ने एकल अभियान के तहत संचालित शिक्षा अभियान की विस्तार से जानकारी देते हुए आचार्यों को बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित अध्ययन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/ उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। संच अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी आचार्यों से गांव-गांव तक शिक्षा की अलख जगाने और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में प्रशांत दुबे, कमलेश मिश्रा, आचार्य गुलाबचंद्र, दशमत, राधिका कुमारी, देवकुमारी देवी, सीता देवी, संध्या देवी, रंजना, राजकुमारी सहित बड़ी संख्या में आचार्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *