बड़हलगंज। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के परिचय समारोह में 28 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। इसी क्रम में बड़हलगंज क्षेत्र के टांड़ा गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता धनंजय त्रिपाठी को बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के चुनाव में सर्वाधिक मतों से विजय प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।धनंजय त्रिपाठी को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट जनसमर्थन, अधिवक्ताओं के बीच लोकप्रियता तथा बार एसोसिएशन के चुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त कर उल्लेखनीय जीत दर्ज करने के लिए दिया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अधिवक्ताओं की भूमिका की सराहना की।मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने की खबर मिलते ही बड़हलगंज क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों तथा टांड़ा गांव के ग्रामीणों ने धनंजय त्रिपाठी को बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से अधिवक्ताओं के हितों की प्रभावी पैरवी होगी तथा न्यायिक व्यवस्था में सकारात्मक योगदान मिलेगा।इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि धनंजय त्रिपाठी का सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि बड़हलगंज क्षेत्र के अधिवक्ता समाज के लिए भी सम्मान और गर्व का विषय है। उनके सम्मानित होने से क्षेत्र के युवा अधिवक्ताओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे न्यायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे।