बाराबंकी। बाराबंकी कांग्रेस सेवादल को नया नेतृत्व मिला है। गुरूवार को कॉंग्रेस सेवा दल की राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश मध्य जोन की प्रभारी कल्पना भटनागर तथा मध्य जोन के अध्यक्ष सुशील तिवारी ने कांग्रेस नेता साँवले शर्मा को कांग्रेस सेवादल का जिला मुख्य संगठक मनोनीत किया है। उन्हें आज मनोनयन पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन भी मौजूद रहे। यह नियुक्ति कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नगर के छाया चौरहा स्थित कॉंग्रेस पार्टी के कार्यालय में कांग्रेस सेवा दल की महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में कॉंग्रेस सेवा दल की राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश मध्य जोन की प्रभारी कल्पना भटनागर तथा मध्य जोन के अध्यक्ष सुशील तिवारी ने संगठन विस्तार, सेवा दल के उद्देश्य, कार्यक्रम आदि पर व्यापक चर्चा की।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/जिलाध्यक्ष मो मोहसिन ने बताया कि साँवले शर्मा कांग्रेस के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और सेवा भाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। कॉंग्रेस सेवा दल की राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश मध्य जोन की प्रभारी कल्पना भटनागर ने विश्वास व्यक्त किया कि साँवले शर्मा अपने समर्पण और सेवा भाव से कांग्रेस के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और जरूरतमंदों की मदद के लिए सेवादल को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। शहर अध्यक्ष राजेंद्र फोटोवाला ने कहा कि साँवले शर्मा के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से कांग्रेस सेवादल जिले में और अधिक सक्रिय और सशक्त होगा। कार्यकर्ताओं ने मिश्रा के मनोनयन पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए एक कर्मठ और जमीनी नेता का मिलना बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयंत गौतम, अरविन्द सिंह, आर.डी राव, अजित यादव, लवकुश, माता प्रसाद पांडे सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।