सामाजिक समरसता के पुरोधा थे संत रविदास: आरती रावत

Share

बाराबंकी। सिद्धौर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत उस्मानपुर स्थित सन्त शिरोमणि गुरु रविदास मन्दिर में ब्लाक प्रमुख आरती रावत ने  पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने 365 मोमबत्तियां जलाकर उन्हे नमन किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऊंच-नीच, छुआछूत, भेदभाव को मिटाकर जीवन में सबको साथ लेकर चलने के लिए संकल्प लेने का दिन है। आज का दिन सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को दूर कर आपसी भाईचारे को ही सच्चा धर्म मानने का दिन है। श्रीमती रावत ने कहा कि संत रविदास जी सामाजिक समरसता और  मानवतावादी मूल्यों के पुरोधा थे, जिन्होंने समाज में फैली बुराइयों तथा कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संत रविदास ने कहा था कि ‘ऐसा चाहूं राज मैं, मिले सबन को अन्न’ छोट, बड़ो सब सम बसे, रविदास जी रहे प्रसन्न। अर्थात मैं, एक ऐसा राज चाहता हूं जिसमें सभी को अन्न मिले कोई भूखा न रहे, हर कोई एक समान, समरस होकर रहे। संत रविदास जी के इस विचार को आत्मसात कर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार में हम भी अंत्योदय के भाव के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर पूरी ताकत के साथ समाज को एकजुट रखने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम संयोजक सन्त रविदास समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष हरीप्रसाद हनक जी ने ब्लाक प्रमुख आरती रावत को पंच शील पटका पहना कर स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख आरती रावत ने कहा हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत अपनी निधि से मन्दिर प्रांगण का सौन्दर्यकरण, कमरा, टीन शेड, रैन बसेरा, शौचालय, आर.ओ पानी पीने के लिये, बाउंन्ड्रीवाल, स्मार्ट लाइट, गेट, पक्की सड़क बनवाएंगे। इस मौके पर केशवराम गौतम, निर्मल कुमार गौतम,  सूरज कुमार गौतम, सतीश कुमार गौतम, सारजन कुमार गौतम, देवराज गौतम, विरेन्द्र कुमार गौतम, नरेन्द्र, राहुल गौतम, राजाराम गौतम, मलखान गौतम, दीपक कुमार गौतम, शिवम् कुमार आर्टिष्ट, अवधरानी, फूलमती, अरविन्द कुमार गौतम, रामसिंह गौतम, रंजीत कुमार गौतम के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *