12 अगस्त के स्थान पर 13 अगस्त को होंगे तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव

Share

कांठ। तहसील बार एसोसिएशन की गठित एल्डर कमेटी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अगस्त के स्थान पर अब 13 अगस्त को चुनाव कराने का निर्णय लिया है।तहसील बार एसोसिएशन कांठ के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से  एल्डर कमेटी ने 28 जुलाई को आयोजित बैठक में आगामी 29 जुलाई को मतदाता सूची का प्रकाशन, 31 जुलाई व 1 अगस्त को प्रातः 11 बजे से 2:बजे तक नामांकन, 3 अगस्त को प्रातः 11 बजे से 12  बजे तक जांच व आपत्ति, एवं 12 बजे से 2 बजे तक नाम वापसी, 12 अगस्त को यदि आवश्यक हुआ तब प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक वोटिंग कराये जाने का निर्णय लिया था।readmore:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/चुनाव एवं मतगणना की निर्धारित तिथि 12 अगस्त पर आपत्ति करते हुए अधिवक्ताओं ने एल्डर कमेटी को अवगत कराया था कि चुनाव की निर्धारित तिथि पर अधिकांश अधिवक्ता श्रावण मास को हरिद्वार स्नान करने जाएंगे। एल्डर कमेटी ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक आवश्यक बैठक कर चुनाव एवं मतगणना 12 अगस्त के स्थान पर अब 13 अगस्त को करने का फैंसला लिया है। एल्डर कमेटी ने बताया कि शेष कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे। बैठक में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष महावीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह एवं कोमल सिंह के अलावा कमेटी के संजीव कुमार, मरगूब अहमद ख़ां, सुगम पवार, अजब सिंह सैनी, दीप सिंह बिश्नोई, शहाबुद्दीन एल्डर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
——

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *