फोटो 27  बैठक में उपस्थित अधिकारी व सभ्रांत व्यक्ति

Share

कांठ।थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों से अपने प्रेमियों के साथ गई दो नाबालिग किशोरियों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों किशोरियों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल, मुरादाबाद भेज दिया है। मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया जाएगा।थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों की दो नाबालिग किशोरियां लगभग एक सप्ताह पूर्व अपने-अपने प्रेमियों के साथ घर से चली गई थीं। परिजनों की तहरीर पर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी थी।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देने के बाद दोनों किशोरियों को अलग-अलग स्थानों से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद उन्हें आवश्यक कार्रवाई के तहत मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया।थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेशपाल सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के उपरांत दोनों किशोरियों को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। न्यायालय के निर्देशों के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *