डीएम जसजीत कौर ने किया ईवीएम स्ट्रांग रूम व वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं चाक-चौबंद

Share
बिजनौर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम संरक्षित स्ट्रांग रूम तथा झंडापुर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं सुचारू पाई गईं।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सीलबंद तालों, ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की और संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके बाद उन्होंने झंडापुर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ यहां विधानसभा क्षेत्र-18 नगीना के वीवीपैट कक्ष में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित रख-रखाव को लेकर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।निरीक्षण के समय उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए पारदर्शी एवं सुरक्षित रख-रखाव की सराहना की।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देवेंद्र पाल सिंह कुमार, भाजपा से धीर सिंह, बसपा से मोहम्मद सिद्दीक, समाजवादी पार्टी से अखलाक पप्पू, कांग्रेस से काजी आतिफ सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *