सहारनपुर। रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र निम ने रविवार को ग्राम शेखपुरा कदीम स्थित बूथ संख्या-79 पर ग्रामीणों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का श्मन की बातश् कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न विषयों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने विचारों के माध्यम से देश के नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार, महिला सशक्तिकरण और युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर लगातार प्रेरित करते हैं।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ उन्होंने ग्रामीणों से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी नागरिक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मौजूद ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।