गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत रविवार, 26 जुलाई 2026 को थाना दुल्लहपुर क्षेत्र के ग्राम हृदयपुर नायकडीह में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और किशोरियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया, जिनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा, 101 अग्निशमन सेवा तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शामिल हैं।पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न, साइबर ठगी या आपात स्थिति में बिना झिझक संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करें और कानून का सहयोग लें।कार्यक्रम में उपनिरीक्षक (SI) इंद्रदेव सिंह, मुख्य आरक्षी (HC) पंकज शुक्ला तथा महिला आरक्षी प्रियंका गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रश्नों के उत्तर दिए और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन में ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।