लाइसेंसी बंदूक से धमकाने के मामले में गहमर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार; DBBL 12 बोर बंदूक बरामद

Share

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने धमकी व मारपीट से संबंधित मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाइसेंसी DBBL 12 बोर बंदूक बरामद की है।पुलिस के अनुसार दिनांक 25 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक रामगोपाल पटेल मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना गहमर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 142/2026 धारा 308(5), 352 बीएनएस से संबंधित आरोपी परवेश सिंह उर्फ सद्दाम सिंह पुत्र स्व. दूधनाथ सिंह निवासी ग्राम गहमर पट्टी थाना गहमर जनपद गाजीपुर को मठिया ग्राउंड के पास गहमर-बारा लिंक रोड से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अदद DBBL 12 बोर लाइसेंसी बंदूक बरामद हुई।readmore:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार आरोपी पर थाना गहमर में मु0अ0सं0 142/2026 धारा 308(5), 352 बीएनएस एवं 25/27/30 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामगोपाल पटेल मय हमराह थाना गहमर जनपद गाजीपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *