आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), जनपद गाजीपुर के जिला अध्यक्ष आयुषवेद कुमार बंधन के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी गाजीपुर को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, भर्ती प्रक्रिया में सुधार तथा हालिया छात्र आंदोलनों के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।ज्ञापन में कहा गया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, भर्ती में अनियमितताओं और युवाओं पर हुई कार्रवाई से छात्रों एवं अभ्यर्थियों का विश्वास कमजोर हुआ है। पार्टी ने मांग की कि शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध समयबद्ध और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ज्ञापन में प्रमुख रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शी व्यवस्था लागू करने, भर्ती परीक्षाओं का शुल्क समाप्त करने, रिक्त पदों पर समयबद्ध भर्ती, पेपर लीक मामलों में कठोर दंड, छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच तथा छात्रों के साथ हुई कथित अभद्र घटनाओं की जांच कराने जैसी मांगें शामिल हैं।पार्टी ने यह भी मांग की कि प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं की स्वतंत्र जांच कराई जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो तथा भविष्य में छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान सुनिश्चित किया जाए।आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और न्याय प्रत्येक युवा का संवैधानिक अधिकार है। सरकार को इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि देश के युवाओं का परीक्षा एवं भर्ती प्रणाली पर विश्वास और मजबूत हो सके।