सिंचाई विवाद में महिला, पति से मारपीट, केस दर्ज

Share

बड़हलगंज में खेत की सिंचाई को लेकर हुए विवाद में एक महिला, उसके पति और सास के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बड़हलगंज थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार, बैरियाखास निवासी आशा देवी पत्नी अनिल साहनी ने आरोप लगाया है कि 9 जून 2026 की रात करीब 9:30 बजे खेत की सिंचाई को लेकर उनके पट्टीदार पक्ष के लोगों ने मारपीट की। तहरीर में बताया गया है कि पहले अवधेश साहनी की मां ने गाली-गलौज शुरू की। जब इसका विरोध किया गया, तो मुकेश साहनी, संजय साहनी और मुकेश ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/पीड़िता आशा देवी के अनुसार, मारपीट में उनके पति अनिल साहनी के सिर में गंभीर चोटें आईं। आशा देवी और उनकी सास को भी चोटें लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने आशा देवी की तहरीर के आधार पर मुकेश साहनी, संजय साहनी और मुकेश के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।विपक्षी पक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका। पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *