बड़हलगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौतिसा गांव के पास सड़क मरम्मत कार्य के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इस हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़हलगंज पुलिस ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के प्रतिनिधि राकेश वर्मा ने अपनी तहरीर में बताया कि यह घटना 22 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11:00 से 11:10 बजे के बीच हुई। बड़हलगंज की ओर से आ रही एक सफेद ब्रेजा कार ने सड़क मरम्मत स्थल पर लगी बैरिकेडिंग को तोड़ दिया।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/कार ने वहां काम कर रहे मजदूरों को टक्कर मारी और फिर गोरखपुर की ओर फरार हो गई। दुर्घटना में धनौली रामपुर, दोहरीघाट निवासी राजेंद्र पुत्र इंद्रदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार आजमगढ़ के लाइफ लाइन अस्पताल में चल रहा है। वहीं, बहादुरपुर, दोहरीघाट निवासी संतोष कुमार पुत्र कोडल प्रसाद का इलाज जिला अस्पताल, आजमगढ़ में किया जा रहा है।थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि बड़हलगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ब्रेजा कार चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(ए) और 125(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।