रामरायपुर जितेंद्र राय के आवास पर गौ सेवा कर आयोजित की गई गौ रक्षा गोष्ठी 

Share
 भदोही। गौ रक्षक संयोजक संजीव दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर के रामरायपुर में स्थित जितेंद्र राय के आवास पर गो रक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां पर वक्ताओं ने अपनी-अपनी बातों को रखा। साथ ही गोष्ठी के दौरान गौ सेवा भी की गई। इस अवसर पर गौ रक्षक संयोजक संजीव दुबे ने कहा कि गो रक्षण धर्म युद्ध जगतगुरु शंकराचार्य स्वामित्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के ऐतिहासिक 81 दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हो जाने के बाद लखनऊ में आज विशाल जनसभा का आयोजन होना था। जिसे शासन ने रद्द कर दिया।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ उन्होंने कहा कि ऐसे में स्वामी जी ने अपने सभी प्रदेश के संयोजकों को निर्देश दिए कि अपने जनपद क्षेत्र में जगह-जगह गो रक्षा यात्रा निकाले और गो रक्षा गोष्ठी का आयोजन किया जाए। जिस पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। गोष्ठी में काफी संख्या में विशिष्ट जन शामिल हुए। सभी ने गौ रक्षा को लेकर अपनी-अपनी बातों को रखा। साथ ही गाय को राष्ट्र माता घोषित करने में जन-जन का सहयोग प्राप्त किया। इस मौके पर लालजी यादव, अशोक पाठक, जितेंद्र पांडेय, गंगेश तिवारी, संजय मिश्र, मनीष दुबे, आलोक दुबे, शिवकुमार मिश्र, विशाल दुबे, विश्व दीपेश दुबे, शिवम दुबे, द्रोपती सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *