भदोही। शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डीएम शैलेश कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन में जनपद के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक प्रार्थना-पत्र का स्वयं अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में शिथिलता, उदासीनता अथवा लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। जनता दर्शन में भूमि विवाद, पैमाइश, नामांतरण, वरासत, अवैध कब्जा, पुलिस, विद्युत, पेयजल, सड़क, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा विकास कार्यों से संबंधित बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच की जाए तथा निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिकता नहीं, शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।readmore:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब, बिना स्थलीय जांच के रिपोर्ट या किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध जवाबदेही तय कर कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा करते हुए उप कृषि निदेशक, समस्त एसडीएम, तहसीलदारों को अभियान चलाकर कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र किसानों का पंजीकरण किसी भी स्थिति में लंबित न रहेस क्योंकि विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ इससे जुड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व विभाग को विशेष निर्देश दिए।