लखनऊ। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आजमगढ़ जनपद की निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के 90 वर्षीय वयोवृद्ध विधायक आलम बदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री महाना ने अपने शोक संदेश में कहा कि आलम बदी का निधन प्रदेश की राजनीति एवं सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है।read more :https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और जनकल्याण के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।