पात्रों को प्राथमिकता से मिले आवास, लक्ष्य निर्धारण में हो तार्किक आधार: डीएम*

Share
*फिरोजाबाद*। मुख्यमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी) के तहत आवास आवंटन एवं निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डीएम ने ब्लॉकवार आवास आवंटन के लक्ष्यों में असमानता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लक्ष्य केवल आंकड़ों के आधार पर नहीं, बल्कि जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति और वास्तविक आवश्यकता के तार्किक आधार पर तय किए जाएं।डीएम ने मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दिव्यांगजन, निराश्रित विधवाओं, दैवीय आपदा प्रभावितों तथा शून्य गरीबी श्रेणी के परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा कि ग्राम पंचायतवार विधवा एवं दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों की सूची का मिलान कर वास्तविक जरूरतमंदों का भौतिक सत्यापन कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस के तहत विवादित अथवा एआई द्वारा चिन्हित मामलों का पारदर्शी ढंग से दोबारा सत्यापन कर नियमानुसार निस्तारण और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं डूडा की समीक्षा के दौरान शहरी क्षेत्र के लंबित आवेदनों का शीघ्र सत्यापन कराने तथा निकायवार प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता जनपद के प्रत्येक बेघर, दिव्यांग और अत्यंत गरीब परिवार को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आवास आवंटन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *