डीएम अनुपम शुक्ला ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सादात का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से संवाद कर परखी व्यवस्थाएं

Share
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने बुधवार को विकास खंड जखनियां अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सादात का औचक निरीक्षण कर छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने छात्रावास, कक्षाओं, भोजनालय, रसोईघर, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/जिलाधिकारी ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, भोजन, आवास, स्वास्थ्य एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रही है। छात्राओं से इन सुविधाओं का पूरा लाभ उठाकर अपने भविष्य को संवारने का आह्वान किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने छात्राओं को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्राओं ने भी अधिकारियों से खुलकर बातचीत की और चॉकलेट पाकर खुशी जाहिर की।डीएम ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, छात्रावास की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता तथा सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि विद्यालय में किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि छात्राओं को सभी सुविधाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से मिलती रहें।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय की वार्डेन, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *