सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए आधी आबादी को बनाना होगा सशक्त- महिला आयोग सदस्या

Share
 ललितपुर। केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता नारी सशक्तिकरण की दिशा में पीढ़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने व उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अर्चना पटेल ने बुधवार को पीडब्ल्युडी सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा की और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के लिए महिला जनसुनवाई कर अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/  उन्होंने जनसुनवाई करते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में  मुख्यमंत्री  की मंशा है कि प्रत्येक महिला को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, ताकि नारी सशक्त व सबल बन सके, क्योंकि जब नारी सशक्त होगी तभी हम एक सशक्त राष्ट्र की कल्पना कर सकते हैं। अगर आधी आबादी परेशान रहेगी, वंचित रहेगी तो जो सपना हम देख रहे हैं वो पूरा नहीं हो सकेगा। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी महिलाएं आपके कार्यालय में विभागीय योजनाओं के लिए आयें, उन्हें अनावश्यक यहां से वहां न भटकाया जाए, उनकी बात को प्राथमिकता से सुना जाए और उचित सहायता दी जाए। उन्हें अपनी बहन, बेटी की नजर से देखें। महिलाएं जो भी समस्याएं लेकर आपके कार्यालय आयें, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जाए और आज जो प्रार्थना पत्र दिये गए हैं, सम्बंधित अधिकारीगण उनका निस्तारण सुनिश्चित कराते हुए अवगत करायें। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए जो सपना देखा है, उसे हम सभी को मिलकर साकार करना है।  जनसुनवाई के दौरान कुल 18 शिकायती पत्र प्राप्त हुईं, जिनमें से कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया, शेष शिकायतों को सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गए।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार,  जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, मिशन मैनेजर डूडा राकेश त्रिपाठी, महिला थानाध्यक्ष अनीता, सखी वन स्टॉप सेन्टर से काउंसलर पूनम शर्मा, केस वर्कर निशा नरवारे, प्रोबेशन कार्यालय से खुशबू जायसवाल, जयराम, चाइल्ड हेल्पलाइन से अजय कुशवाहा सहित जनप्रतिनिधियों में अपना दल के प्रदेश सचिव कपूर सिंह पटेल, संतोष पटेल, रामगुलाम श्रीवास, माधव पटेल, नन्दकिशोर, पुष्पेन्द्र पटेल, सनद पटेल, यश पटेल, सौरभ गुप्ता, सुरेन्द्र पटेल सहित अन्य जनप्रतिधिगण, आम जनमानस आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *