सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) सहारनपुर चैप्टर की वर्ष 2026-27 की प्रथम कार्यकारिणी बैठक होटल राजमहल, अंबाला रोड में चैप्टर चेयरमैन . कुमार अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय, सशक्त एवं परिणामोन्मुख बनाने के साथ-साथ उद्योगों की समस्याओं के समाधान, सदस्यता विस्तार और औद्योगिक विकास को नई गति देने पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। चैप्टर चेयरमैन एस. कुमार अरोड़ा ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपा गया दायित्व उद्योग जगत की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आईआईए का उद्देश्य उद्योगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराना तथा उद्यमियों के हितों की मजबूत पैरवी करना है। उन्होंने वर्ष 2026-27 में अधिक से अधिक औद्योगिक सेमिनार, कार्यशालाएं और सदस्य हित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश अरोड़ा ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता उसकी टीम भावना और सक्रिय कार्यशैली पर निर्भर करती है। उन्होंने सदस्यता विस्तार, सरकारी योजनाओं की जानकारी, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।read mord;https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/ चैप्टर सचिव अनुज कुमार जैन ने कहा कि संगठन की मजबूती पारदर्शिता, बेहतर समन्वय और समयबद्ध कार्यप्रणाली से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से प्रत्येक गतिविधि और अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। पूर्व चैप्टर चेयरमैन अशोक गांधी ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था का लक्ष्य केवल बैठकें आयोजित करना नहीं, बल्कि उद्योगों की समस्याओं का समाधान कर सहारनपुर चैप्टर को प्रदेश के अग्रणी चैप्टरों में स्थापित करना होना चाहिए। उन्होंने विद्युत, सड़क, जल निकासी, औद्योगिक सुरक्षा, एमएसएमई योजनाओं और निर्यात प्रोत्साहन जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उपाध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा कि वर्ष 2026-27 में सदस्यता वृद्धि संगठन की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। वहीं उपाध्यक्ष चेयरमैन संजीव सचदेवा ने विश्वास व्यक्त किया कि नए नेतृत्व में सहारनपुर चैप्टर उद्योग हित में प्रभावी कार्य करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेगा। बैठक का संचालन चैप्टर सचिव अनुज कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सडाना, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण राजीव सिंघल, पूर्व चैप्टर चेयरमैन अशोक बजाज, के.एल. अरोड़ा, आर.के. धवन, अनूप खन्ना सहित अनेक वरिष्ठ सदस्यों ने अपने विचार रखे और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। बैठक में हरजीत सिंह, अशोक छाबड़ा, राजेश सपरा, वीरभान भटेजा, अरविंद खन्ना, संजय अरोड़ा, संजीव कपूर, अक्षय पुंडीर, सुनील अरोड़ा, मनजीत सिंह अरोड़ा, विनोद सेठ, प्रमोद सेठ, गौरांग अरोड़ा, शिवम गोयल, एम.पी. दीक्षित, अविनाश अरोड़ा, ललित धीमान, अनिल सडाना, भारती भानू (एडवोकेट) सहित करीब 50 कार्यकारिणी सदस्यों ने सहभागिता कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया