खेड़ा अफगान। कस्बा क्षेत्र के गांव जाफरपुर रनियाली स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के उपरांत मंगलवार को नव-निर्मित भवन में भगवान हनुमान एवं माता शेरावाली की मूर्तियों की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद हवन-यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. धर्म सिंह सैनी ने फीता काटकर किया।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ह से ही मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ शुरू हुआ, जिसमें गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से आई सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्म लाभ प्राप्त किया। पूजा-अर्चना एवं प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा। इस अवसर पर सुरेंद्र, ऋषिपाल सैनी, रामकुमार, सुखबीर प्रधान, चरण सिंह, करम सिंह, मांगेराम, सुरेश, बाबूराम, पीतम, विपिन सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।