बिजनौर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन (रजि.) के बैनर तले जिले के ग्राम प्रधानों ने विभिन्न समस्याओं एवं 23 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रधानों ने ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर कर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जबकि आम जनता को भी विभिन्न सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रधानों ने पात्र परिवारों को समय पर राशन उपलब्ध कराने, मनरेगा के तहत रोजगार के अवसर बढ़ाने, कोटेदारों की मनमानी पर रोक लगाने तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ बिना भ्रष्टाचार के पात्र लोगों तक पहुंचाने की मांग की।इसके अलावा वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन का समय पर भुगतान, ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था, पंचायतों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने तथा विकास कार्यों के भुगतान में आ रही समस्याओं का समाधान कराने की भी मांग उठाई गई।प्रधानों ने झूठी शिकायतों के आधार पर ग्राम प्रधानों के उत्पीड़न पर रोक लगाने और सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने की मांग भी प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन प्राप्त कर प्रशासन की ओर से सभी मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस दौरान अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारी एवं जिले के अनेक ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।