नगीना । पोस्ट ऑफिस के सामने तेज रफ्तार बाईकों की भिड़ंत में दोनों बाईकों पर सवार युवक घायल हो गए।सीएचसी में दोनों घायलों का उपचार कर छुट्टी दे दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बाईकों को कब्जे में ले लिया।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/सोमवार की सुबह आठ बजे मनिहारी सराय निवासी मौहम्मद शादान(18 वर्ष)पुत्र अमीर अहमद बाइक से स्टेशन रोड पर जा रहा था।ग्राम बघाला निवासी अतखाब(30 वर्ष)पुत्र मैनुद्दीन अपनी बाइक से बाजार की तरफ जा रहा था।पोस्ट ऑफिस के सामने दोनों की बाईकों की टक्कर हो गई।जिसमें दोनों घायल हो गए और दोनों की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।शादान का मोबाइल भी टूट गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों की बाइक तेज रफ्तार में थी।आसपास के दुकानदारों ने दोनों को पास ही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया।सीएचसी में डॉक्टर ने दोनों घायलों की मरहम पट्टी कर छुट्टी दे दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी ली और बाईकों को कब्जे में ले लिया ।