हापुड़। आगामी कांवड़ यात्रा,को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कविता मीणा एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान जय सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और शिविरों की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।सुरक्षा व्यवस्था कांवड़ मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, CCTV निगरानी और ड्रोन से निगरानी की जाए।यातायात प्रबंधन कांवड़ियों की सुविधा के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर आमजन को पहले से सूचित किया जाए। मार्ग में जगह-जगह मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करना कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण की पुख्ता व्यवस्था रहे। विभाग आपस में समन्वय बनाकर कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/डीएम और एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी अफवाह पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
गोष्ठी में एडीएम, सीओ, एसडीएम, नगर पालिका, स्वास्थ्य, विद्युत व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।