गाजीपुर। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य में गाजीपुर की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने में प्रत्येक विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उद्योग, व्यापार, कृषि, उद्यान, सेवा एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर जनपद की अर्थव्यवस्था को नई गति दी जा सकती है। इसके लिए अधिक से अधिक निवेश, उत्पादन और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान देने के साथ विभागीय स्तर पर नवाचार अपनाने की आवश्यकता है।डीएम ने निर्देश दिया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सभी लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पहुंचे। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन लोगों की आय बढ़ाने के साथ-साथ जिले की समग्र आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा।बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद ने वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी से संबंधित विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने जनपद की अर्थव्यवस्था की प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों और संभावनाओं के साथ विभिन्न आर्थिक संकेतकों एवं विभागवार प्रगति की जानकारी समिति के समक्ष रखी।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि, उद्यान, राज्यकर समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को उत्पादन में निरंतर वृद्धि, विभागीय आंकड़ों का शत-प्रतिशत सत्यापन तथा सभी सूचनाओं की शुद्धता के साथ समयबद्ध डेटा फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सही और प्रमाणिक आंकड़े ही प्रभावी योजना निर्माण तथा विकास की दिशा तय करने का आधार होते हैं।बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट और आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से समन्वित प्रयासों के माध्यम से गाजीपुर को आर्थिक विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में उप कृषि निदेशक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।