हर बुधवार चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान, पंचायत सहायकों की उपस्थिति होगी अनिवार्य: डीएम

Share
गाजीपुर। जिले में स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पंचायत सहायकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, प्रत्येक बुधवार को विशेष सफाई अभियान चलाने और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल नागरिक सेवाओं का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पंचायत सचिवालयों में पंचायत सहायकों की नियमित उपस्थिति अनिवार्य होगी तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने के साथ व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने और संबंधित धनराशि शीघ्र उनके खातों में भेजने के निर्देश दिए।बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) को स्थानीय कबाड़ी व्यवसायियों से जोड़ने का निर्णय लिया गया, ताकि सूखे कचरे का वैज्ञानिक एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक बुधवार को सफाई कर्मियों की विशेष टीमें गठित कर स्कूलों, अस्पतालों, सार्वजनिक स्थलों और हाट-बाजारों में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए जलभराव वाले स्थानों से तत्काल पानी निकासी, नालियों की सफाई और सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कराने के भी सख्त निर्देश दिए।बैठक में सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को अपने-अपने विकास खंडों में वीएलई सेवाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए गए। पंचायत सचिवालयों के माध्यम से ग्रामीणों को आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, पेंशन सहित अन्य डिजिटल नागरिक सेवाएं समयबद्ध और सुगमता से उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता, जनसुविधाओं और डिजिटल सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग निर्धारित समय सीमा में कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *