सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान की ट्रेन से कटकर मौत, मानसिक बीमारी से थे पीड़ित

Share
गाजीपुर। सैदपुर नगर में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सेवानिवृत्त जवान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/जानकारी के अनुसार, सैदपुर नगर के वार्ड संख्या-11 स्थित रहेड्डा मोहल्ले के समीप औड़िहार-गाजीपुर रेलखंड पर सुबह करीब 62 वर्षीय सरोज सिंह यादव का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। उनकी पहचान सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी तथा सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान के रूप में हुई। घटनास्थल से उनकी साइकिल भी बरामद हुई, जिससे उनकी पहचान सुनिश्चित हुई।
परिजनों के मुताबिक सरोज सिंह यादव शुक्रवार तड़के साइकिल लेकर घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि सैदपुर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है। सूचना मिलते ही बड़े पुत्र विनय यादव घटनास्थल पहुंचे और पिता का शव देखकर बदहवास हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें सांत्वना दी।विनय यादव ने बताया कि उनके पिता करीब दो वर्ष पूर्व सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद से उनकी तबीयत खराब रहती थी और वह मानसिक बीमारी से भी पीड़ित थे। परिवार में पत्नी प्रेमशिला, बड़े पुत्र विनय यादव तथा छोटे पुत्र विपिन यादव हैं। विनय खेती-किसानी का कार्य करते हैं, जबकि छोटे पुत्र विपिन प्रयागराज हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। घटना की सूचना मिलते ही विपिन भी घर के लिए रवाना हो गए।घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी प्रेमशिला का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल है।सैदपुर कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *