एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अनुष्का त्रिवेदी ने NEET 2026 में 98.4 परसेंटाइल प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

Share
ललितपुर। एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल, ललितपुर की प्रतिभाशाली छात्रा अनुष्का त्रिवेदी ने NEET 2026 में 98.4 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय, अपने परिवार एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस शानदार सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प एवं शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम है।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री कमलेश चौधरी ने अनुष्का को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। अनुष्का ने यह सिद्ध कर दिया है कि लगन, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। हमें विश्वास है कि वह भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करेंगी।विद्यालय के प्रधानाचार्य  जॉन अरुणेश लाल ने कहा, अनुष्का त्रिवेदी की यह सफलता सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन और बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/विद्यालय परिवार ने अनुष्का त्रिवेदी, उनके अभिभावकों एवं सभी शिक्षकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *