एसपी ने शुक्रवार परेड एवं रिजर्व पुलिस लाइन्स का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया  जायजा

Share
 ललितपुर- पुलिस अधीक्षक,  मो0 मुश्ताक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, ललितपुर में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड में सम्मिलित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्रिल, अनुशासन, टर्नआउट, ड्रेस कोड, शारीरिक दक्षता एवं सामूहिक तालमेल का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। परेड के दौरान आवश्यक ड्रिल का अभ्यास कराया गया तथा पुलिस बल को अनुशासन, समयपालन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। परेड निरीक्षण के उपरान्त महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में स्थित विभिन्न शाखाओं का क्रमवार स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार, परिवहन शाखा, भोजनालय, क्वार्टर गार्ड, कैंटीन, कंट्रोल रूम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन कर साफ-सफाई, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव, उपलब्ध संसाधनों की स्थिति एवं उनके प्रभावी उपयोग की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा आवश्यक अभिलेखों का नियमित अद्यतन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/ तत्पश्चात डायल-112 के पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहनों की साफ-सफाई, संचार व्यवस्था, वायरलेस सेट, जीपीएस ट्रैकर, टैब/मोबाइल सहित अन्य आपातकालीन उपकरणों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। साथ ही उपलब्ध उपकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि सभी संसाधन सदैव पूर्णतः क्रियाशील अवस्था में रहें, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके।एसपी द्वारा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे आमजन के प्रति संवेदनशील, शालीन एवं सेवा-भाव के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा प्राप्त प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने रिस्पॉन्स टाइम को और अधिक बेहतर बनाने तथा आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव भी दिए। निरीक्षण के दौरान परेड में सम्मिलित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। प्राप्त समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।  इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तालबेहट  आशीष मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक  जगदीश चन्द्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *