ललितपुर- शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तथा जल निगम ग्रामीण द्वारा आपदा से बचाव, आपदा के समय क्या करें क्या ना करें तथा जल संरक्षण पर ग्राम मिर्चवारा से ग्राम पटसेमरा तक जागरुकता रैली निकाली गई, जिसमें प्राथमिक विद्यालय के बच्चे, ग्रामीण जन आपदा मित्र, नागरिक सुरक्षा के वॉलिंटियर्स तथा विभागीय शामिल रहे। साथ ही जल ही जीवन है, आपदा की करो तैयारी, हम सब की है जिम्मेदारी, इत्यादि नारों के माध्यम से आम लोगों को जागरुक किया गया।
रैली में आपदा के समय कैसे बचाव करना चाहिए, किस तरह आपदा के समय सतर्क रहकर जनमानस को बचाना चाहिए तथा अपने जीवन को चलाने के लिए जल के महत्व को समझाया गया।
साथ ही पटसेमरा ग्राम सचिवालय में आपदा प्रबंधन एवं जल संरक्षण से संबंधित गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें आम जनमानस को आपदा प्रबंधन एवं जल संरक्षण के महत्व को बताते हुए जीवन को सार्थक बनाने एवं सुरक्षित बनाने हेतु संदेश दिया गया। ग्राम समुदाय से जल संरक्षण एवं जलापूर्ति हेतु फीडबैक भी लिया गया, वर्षा ऋतु में आपदा प्रबंधन से संबंधित क्या-क्या तैयारी किस प्रकार करनी चाहिए कौन-कौन सी आपदाएं वर्षा ऋतु में ज्यादा प्रभावित करती हैं उन पर विस्तार से चर्चा करके आम जनमानस को दामिनी ऐप डाउनलोड कराया गया, साथ ही जल संरक्षण हेतु या जल से संबंधित किसी भी प्रकार की आने वाली समस्याओं हेतु जल सारथी ऐप डाउनलोड कराया गया। read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/उक्त गोष्ठी एवं रैली प्रोग्राम में संजय मिश्रा अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे तथा अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण. आर सी गुप्ता के साथ समस्त अधिकारी गण क्षेत्र अधिकारी मयंक अवस्थी, आपदा प्रबंधन से आरती सिंह आपदा विशेषज्ञ, आपदा मित्र संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, रजत सिंह, निखिल दीक्षित, प्रियंका दिक्षित, मधु, हर्षित, हर्ष कुशवाहा, प्रतिपाल, विकास, विवेक, जुबेर, पवन कुमार, भूपेंद्र नायक, वीरेश, इकलाक, अहमद, प्रियंका सिंह, सौरव गोस्वामी के साथ ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सहायक ,रोजगार सेवक लगभग 30 ग्रामीण इत्यादि उपस्थित रहे