जखनियां में आजाद समाज पार्टी ने बढ़ाई चुनावी सक्रियता, दीवार लेखन से दिया चुनावी संदेश

Share
गाजीपुर। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर 373 जखनियां (एससी) विधानसभा क्षेत्र में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। क्षेत्र में पार्टी की ओर से दीवार लेखन, बैनर और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पार्टी के प्रचार-प्रसार से जुड़े संदेश लिखे जा रहे हैं। दीवार लेखन में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के साथ पार्टी से जुड़े नेता विनय सागर का नाम प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। स्थानीय स्तर पर उन्हें संभावित भावी प्रत्याशी के रूप में भी प्रचारित किया जा रहा है।पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका उद्देश्य संविधान, सामाजिक न्याय, समान अधिकार और बहुजन समाज से जुड़े मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाना है। इसके लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर विभिन्न दलों ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी भी संगठन विस्तार और जनाधार मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। आने वाले समय में जखनियां विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों के और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *