ललितपुर- जनपद में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी ललितपुर , जिला आबकारी अधिकारी ललितपुर के निर्देशन में आबकारी विभाग, ललितपुर की जनपद में दिनांक 15.07.2026 को अंविता तिवारी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 ललितपुर द्वारा आबकारी दुकानों की जांच और PoS मशीन का सघन निरीक्षण किया गया l साथ ही, अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए। चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया और मदिरा दुकानो से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया। साथ ही ललितपुर बानपुर रोड स्थित ढाबों की चेकिंग की गई जिसमें राजधानी ढाबा ग्राम कचनौदा कला पर 15 देशी क्वार्टर ब्रांड रसभरी बरामद करते हुए निर्बल कुशवाहा निवासी ग्राम कचनौदा के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।