लायन ओलम्पियाड के मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Share

गागलहेड़ी। लायन क्लब छुटमलपुर द्वारा लायन ओलम्पियाड फाउंडेशन के तत्वावधान में सोना राजकीय कन्या हाई स्कूल में आयोजित ओलम्पियाड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में ओलम्पियाड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जोया, द्वितीय स्थान पर रहे अभिनव तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाली कहकशा को लायन ओलम्पियाड फाउंडेशन की ओर से मेडल और लायन क्लब छुटमलपुर की ओर से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ इस अवसर पर लायन क्लब के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. दीपक ठक्कर, सचिव मेजर लायन डॉ. अमोलक राम चैधरी, नरेश खुराना, कोषाध्यक्ष राजबीर सिंह तथा डॉ. वी.के. मित्तल ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन लायन मुकेश गुप्ता ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू ने लायन क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। इस दौरान शिक्षिकाएं मेघा, सोनम, रुचि, वंदना और पूजा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *