गाज़ीपुर। मानव सेवा के उद्देश्य से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा का संकल्प लिया। चिकित्सकों की टीम ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।गणेश राय ने कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है।” उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। शिविर के सफल आयोजन में सभी स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।