विशेश्वरगंज पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की हुई जांच

Share

बहराइच ( विशेश्वरगंज )। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में रविवार की देर शाम करीब 6 बजे थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र अंतर्गत गंगवाल बाजार जाने वाले मार्ग तथा श्रीनगर चौराहा जाने वाले रास्ते पर हनुमान मंदिर से लगभग 200 मीटर पहले थाना अध्यक्ष संदीप द्विवेदी के नेतृत्व में सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया गया।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/अभियान के दौरान उपनिरीक्षक अरुण कुमार एवं अहमद राज के साथ कांस्टेबल शुभम सिंह, कांस्टेबल आकाश पटेल, नितीश वर्मा, हरिओम मिश्रा, विशाल यादव तथा उदय प्रताप पाल सहित पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक भी किया।विशेश्वरगंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *