त्रिलोक त्यागी का सहारनपुर दौरान होगा ऐतिहासिक: नीरपाल

Share

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में जुलाई के अंतिम सप्ताह में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी के सहारनपुर दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी एवं पूर्व राज्यमंत्री चैधरी नीरपाल सिंह ने बताया कि त्रिलोक त्यागी सहारनपुर प्रवास के दौरान पार्टी के सभी प्रकोष्ठों और संगठनात्मक इकाइयों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। चैधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव अब अधिक दूर नहीं है, इसलिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि त्रिलोक त्यागी कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति, संगठन की भूमिका और जिम्मेदारियों के संबंध में मार्गदर्शन देंगे।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/ शीघ्र ही उनके दौरे की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय सचिव योगेश प्रताप सिंह एवं वरिष्ठ नेता मुकेश चैधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार सहारनपुर जनपद से भी राष्ट्रीय लोकदल विधायक बनाकर पार्टी नेतृत्व को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और संगठन की मजबूती के बल पर पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, महासचिव आरिफ मलिक, मोनू कुमार, कमल सोनकर, रामकुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में त्रिलोक त्यागी के स्वागत एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *