सहारनपुर। जनपद की राजनीति में बुधवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। सहारनपुर देहात विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रत्याशी अजब सिंह ने अपनी पत्नी एवं जिला पंचायत सदस्य रंजिता सिंह तथा बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा नेताओं ने इसे संगठन की बढ़ती ताकत और मोदी-योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के बढ़ते विश्वास का परिणाम बताया। दिल्ली रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर एवं महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने सभी नवप्रवेशी नेताओं और कार्यकर्ताओं का भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं।read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/ उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है और नए साथियों के आने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और राष्ट्रसेवा का अवसर मिलता है। उन्होंने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा के अनुरूप पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री जसवंत सैनी, नगर विधायक राजीव गुंबर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक जगपाल सिंह तथा पूर्व महापौर संजीव वालिया ने भी अजब सिंह एवं उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके भाजपा में आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जिला पंचायत सदस्य रंजिता सिंह, ग्राम प्रधान सोनित प्रधान (दाबकी गुर्जर), नाथी राम (मांडला), हर्षित (कपूरपुर), विनोद कुमार (मानकपुर), वैशर चैधरी (ताहरपुर), संदीप (कोटा), नलनीश कुमार (लखनौती), प्रदीप (हौजखेड़ी), संजीत (मेहरवानी), संजीव (रूपड़ी), सचिन त्यागी (लंढौरा जुनारदार), मोतीराम (बड़कला), योगेश (घड़कोली), नवबहार (खजूरी), प्रदीप सैनी, ऋषिपाल (माटकी), नवीन त्यागी, अजय चैधरी, नीरज, आदित्य राणा, शीशपाल राणा, विक्की राणा, शुभम सरोहा, भरत राय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।