मुहर्रम की शांतिपूर्ण व्यवस्थाओं पर प्रशासन का सम्मान, करबला कमेटी ने डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों को किया सम्मानित

Share
फिरोजाबाद। मुहर्रम के दौरान जिले में की गई प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्थाओं के लिए करबला कमेटी ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान किया। करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने आगरा रेंज के डीआईजी शैलेंद्र कुमार पांडेय, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे से मुलाकात कर उन्हें शील्ड, मोमेंटो और पुष्पगुच्छ भेंट किए।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/हिकमत उल्ला खान ने कहा कि मुहर्रम की पहली से 10वीं तारीख तक जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने लगातार निरीक्षण, संवाद और बैठकें कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाया। नगर निगम, विद्युत विभाग, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से मजलिसों, जुलूसों, इमामबाड़ों और करबला स्थलों पर सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए।
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और एसएसपी के नेतृत्व में अधिकारियों ने हर कार्यक्रम पर बारीकी से नजर रखी और समस्याओं का समय रहते समाधान कराया। यही वजह रही कि मुहर्रम के सभी आयोजन शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हुए।करबला कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि फिरोजाबाद की गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा से पूरे प्रदेश में मिसाल रही है। यहां सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में सहभागी बनते हैं और प्रेम, भाईचारे व सौहार्द के साथ उन्हें मनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की निष्पक्ष कार्यशैली और संवेदनशील रवैये से सभी वर्गों में विश्वास का वातावरण मजबूत हुआ है।इस अवसर पर एफएच मेडिकल कॉलेज के शहजाद खान सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *