रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 75वें जन्मदिवस की तैयारियों को लेकर की गई बैठक 

Share
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय पर आगामी 10 जुलाई को भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह के 75वें जन्मदिवस समारोह की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने की, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं जनसहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री एवं सांसद राजनाथ सिंह के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर हनुमान सेतु मंदिर प्रांगण स्थित पार्किंग स्थल पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 3 बजे सुंदरकांड पाठ से होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु सहभागी होंगे।
उन्होंने बताया कि सुंदरकांड पाठ के उपरांत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं अतुलनीय योगदान देने वाले 11 विशिष्ट जनों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह के माध्यम से सामाजिक सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, संस्कृति, साहित्य, खेल, जनकल्याण एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के योगदान को सार्वजनिक रूप से सराहा जाएगा।
भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि राजनाथ सिंह का जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और विकास के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। लखनऊ के सांसद के रूप में उन्होंने शहर के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उनका 75वां जन्मदिवस लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं के लिए सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने का अवसर है।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/बैठक में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, सुंदरकांड पाठ, सम्मानित होने वाले व्यक्तियों के चयन, अतिथियों के स्वागत, यातायात, स्वच्छता, सुरक्षा तथा जनसंपर्क अभियान की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *