बिजनौर। अपना दल (एस) ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए हल्दौर निवासी मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी को जनपद बिजनौर का जिला महासचिव नियुक्त किया है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/
जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी एडवोकेट द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी की पार्टी के प्रति लगातार मेहनत, लगन, निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे जिला महासचिव के रूप में पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व को मजबूती प्रदान करेंगे।मोहल्ला खेड़ा, हरिनगर कॉलोनी, हल्दौर निवासी शाहिद सिद्दीकी ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाना, संगठन का विस्तार करना तथा युवाओं और समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी।जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि शाहिद सिद्दीकी के अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के अभियान पर निरंतर कार्य कर रही है।