गाजीपुर में 1000 नए बायोगैस संयंत्र लगेंगे, गोआश्रय स्थलों के वैज्ञानिक प्रबंधन पर जोर

Share
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जनपद के गोआश्रय स्थलों की व्यवस्था, गोवंश संरक्षण और उनके समुचित प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी गोआश्रय स्थलों में गोवंशों का वैज्ञानिक आधार पर वर्गीकरण किया जाए तथा बड़े-छोटे और नर-मादा गोवंशों को अलग-अलग रखा जाए, ताकि उनकी देखभाल, स्वास्थ्य परीक्षण और प्रबंधन बेहतर ढंग से हो सके।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/बैठक में अध्यक्ष ने गोआश्रय स्थलों पर हरे चारे की स्थायी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सहजन और नेपियर घास का व्यापक स्तर पर रोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद गाजीपुर में 1000 नए बायोगैस संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। इससे गोबर का वैज्ञानिक उपयोग, स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन, जैविक खेती को बढ़ावा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आय और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही वृहद गोसंरक्षण केंद्र करीमुद्दीनपुर में बंद पड़े बायोगैस संयंत्र को शीघ्र चालू कराने के निर्देश भी दिए गए।उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि सभी गोआश्रय स्थलों पर गोवंशों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पर्याप्त भूसा, हरा चारा और पशु आहार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने नाद एवं चरनी की नियमित सफाई, गोवंशों को समय-समय पर कृमिनाशक दवा दिए जाने तथा बड़े गोआश्रय स्थलों पर आवश्यकता अनुसार काऊ लिफ्टर मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।बैठक में गोवंशों के स्वास्थ्य, संरक्षण और गोआश्रय स्थलों के बेहतर संचालन के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में उप निदेशक कृषि विजय कुमार, उपायुक्त मनरेगा विजय यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार शाही, नोडल अधिकारी (गोशाला) डॉ. राकेश कुमार गौतम सहित सूचना, वन, नेडा एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जनपद के सभी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, नंदिनी एवं मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थी, किसान बंधु तथा जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।बैठक के बाद अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता एवं सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने आरटीआई गोराबाजार, बिरनो गौआश्रय स्थल तथा गोपाल गोशाला रौजा का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंशों को अपने हाथों से हरा चारा खिलाया तथा गोशालाओं में स्वच्छता और बेहतर रखरखाव बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल तथा संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *