एग्रीज योजना के तहत राजकीय बीज भंडार तेजवापुर में किसानों को निःशुल्क मक्का बीज वितरित

Share

बहराइच (महसी)l विकासखंड तेजवापुर स्थित राजकीय बीज भंडार तेजवापुर परिसर में बुधवार को यूपी एग्रीज योजनांतर्गत निःशुल्क मक्का बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान विकासखंड के चयनित 30 गांवों के किसानों को उन्नत प्रजाति का मक्का बीज निःशुल्क वितरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा उन्नत बीजों और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण बीजों के प्रयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विभाग किसानों को तकनीकी सहायता एवं उन्नत कृषि संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से योजनाओं का लाभ उठाकर खेती को अधिक लाभदायक बनाने की अपील की। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए पंकज कुमार, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी आर.पी. सिंह, प्रभारी राजकीय बीज भंडार तेजवापुर नवनीत कुमार, संतराम पांडेय, रिंकू मिश्रा सहित कृषि विभाग तेजवापुर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *